मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, पुरानी गाड़ियों और तबादला नीति समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे से कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की उम्मीद है, जिनका सीधा असर आम जनता और राज्य के विकास पर पड़ेगा।बैठक में जिन मुख्य प्रस्तावों पर चर्चा होगी,

वे इस प्रकार हैं:

पुरानी गाड़ियों पर सख्त नीतियां: प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पुरानी गाड़ियों को लेकर सख्त नियम बनाए जा सकते हैं।

स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन: युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस मिशन को मंजूरी दी जा सकती है।

तबादला नीति 2025: सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर नई नीति पर निर्णय लिया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और नियमों को स्पष्ट किया जा सके।

भोपाल मेट्रो का लोकार्पण: भोपाल मेट्रो के आगामी लोकार्पण को लेकर भी चर्चा की जाएगी और इसकी तारीख तय की जा सकती है।

सिंचाई परियोजनाएं: राज्य में किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए नई सिंचाई परियोजनाओं को भी हरी झंडी मिल सकती है।

इसके अलावा, बैठक में कुछ अन्य विकास परियोजनाओं और नीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here