बेटा नहीं हुआ तो घर से निकाला, तीन बेटियों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची मां

छतरपुर: नवरात्रि के पावन अवसर पर एक मां अपनी तीन छोटी बेटियों के साथ न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंची। महिला का आरोप है कि बेटा न होने के कारण उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है और दूसरी शादी कर ली है।पीड़ित महिला की पहचान सोनू यादव (पति हुकुम यादव) के रूप में हुई है, जो नौगांव थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव की रहने वाली है।

सोनू ने बताया कि उसकी शादी 2019 में खैरारी, महोबा (उत्तर प्रदेश) के हुकुम यादव से हुई थी।सोनू का आरोप है कि दो महीने पहले तीसरी बेटी के जन्म के बाद उसके पति ने उससे कहा कि जब तक बेटा नहीं होगा, वह उसे घर में नहीं रखेगा। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। बेसहारा हुई सोनू अब अपनी तीन बेटियों के साथ न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। उसने पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here