दिग्विजय सिंह का RSS पर बड़ा हमला: ‘एजेंडा है दंगे भड़काना’

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने RSS को एक ‘नॉन रजिस्टर्ड संस्था’ बताते हुए आरोप लगाया कि इसका मुख्य काम दंगे भड़काना है।

दिग्विजय सिंह ने RSS की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा:एजेंडा: “इनका एक ही एजेंडा है, हिंदुओं को भड़काना और बचपन से ही लोगों को संविधान का विरोध करने के लिए तैयार करना है।

“राजनीति का तरीका: उन्होंने कहा कि RSS कभी आंदोलन या प्रदर्शन नहीं करती, बल्कि हमेशा ‘कानाफूसी की राजनीति’ करती है।आबादी का दावा: सिंह ने RSS के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें कहा जाता है कि देश में मुस्लिम आबादी बढ़ी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “सच्चाई यह है कि मुस्लिम आबादी हिंदुओं से ज्यादा घटी है।

“दिग्विजय सिंह ने RSS को लेकर अपने पुराने रुख को दोहराते हुए एक बार फिर उसे राष्ट्र और संविधान के लिए खतरा बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here