मां बनने के बाद पहला बर्थडे! परिणीति चोपड़ा को पति राघव चड्ढा ने दिया खास तोहफा, शेयर की प्रेग्नेंसी की अनदेखी तस्वीरें

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज (22 अक्टूबर) अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। यह बर्थडे उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि 19 अक्टूबर को ही उन्होंने और उनके पति राघव चड्ढा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।इस मौके को और खास बनाने के लिए, पति और आप नेता राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर परिणीति के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें परिणीति के मातृत्व के दिन और बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।

राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “शहर की सबसे नई और सबसे अच्छी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं। गर्लफ्रेंड से लेकर पत्नी और फिर हमारे नन्हे-मुन्ने की मां बनने तक का यह सफर कितना शानदार रहा है।” इन तस्वीरों में राघव परिणीति के बेबी बंप को प्यार से चूमते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here