भाजपा कार्यालय सतना में अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन, कन्यापूजन का आयोजन

सतना। आज भाजपा कार्यालय, सतना में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रेरक जीवन और विचारों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच और जनसेवा के कार्यों को दर्शाया गया।

इस अवसर पर परंपरागत रूप से कन्यापूजन का आयोजन भी किया गया, जिसमें बालिकाओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्नेहपूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया। उनके प्रेम, सहयोग और समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here