राजगढ़ गांव में सोने के सिक्के का पुराना खजाना मिलने की चर्चा, सैकड़ों लोगों में मची लूट — वीडियो भी आए सामने

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रनगर चौकी के राजगढ़ गांव में पुराने खजाने के मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में रास्ते पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी में पुराने सिक्के दिखाई दिए, जिसके बाद देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का दावा है कि मिट्टी में करीब 500 वर्ष पुराने सोने के सिक्के निकले हैं।

बताया जा रहा है कि जैसे ही खजाना मिलने की खबर फैली, सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और सिक्के बटोरने की होड़ मच गई। हालात ऐसे बन गए कि रात के समय लोग टॉर्च की रोशनी में मिट्टी खोदकर सिक्के खोजते नजर आए। इस पूरी घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार मिट्टी डालने के दौरान निकले सिक्कों को लोग अपने-अपने स्तर पर ले जाते रहे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खजाना मिलने की सूचना से आसपास के गांवों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।वहीं इस पूरे मामले पर बमीठा थाना प्रभारी का कहना है कि“इस प्रकार की किसी भी घटना की अभी तक थाने में कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

”थाना प्रभारी के अनुसार जानकारी के अभाव में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।हालांकि वायरल वीडियो और स्थानीय चर्चाओं के बाद प्रशासन इस मामले की जांच करता है या नहीं, और क्या वास्तव में यह खजाना ऐतिहासिक है या महज अफवाह।फिलहाल राजगढ़ गांव में खजाना मिलने की खबर ने पूरे क्षेत्र में हलचल और उत्सुकता का माहौल बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here