T20 वर्ल्ड कप में भारत से मुकाबला नहीं खेलेगा पाकिस्तान, 15 फरवरी के मैच से किया इनकार

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से खेलने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान हिस्सा नहीं लेगा।

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग तो लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ तय मैच नहीं खेलेगा। इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े और चर्चित क्रिकेट मैचों में गिना जाता है।

इस फैसले का असर टूर्नामेंट की शेड्यूलिंग, ग्रुप समीकरण और प्रसारण पर भी पड़ सकता है। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दुनियाभर में खासा उत्साह रहता है।फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पाकिस्तान के इस फैसले पर आईसीसी क्या रुख अपनाएगी और भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आगे क्या समाधान निकाला जाएगा।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर आईसीसी और संबंधित बोर्डों के बीच बातचीत हो सकती है।भारत-पाकिस्तान मुकाबले से जुड़े इस फैसले ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है। क्रिकेट प्रेमी अब आईसीसी के अगले कदम और आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here