Highest Annual Defence Budget in World: भारत में रविवार को आम बजट पेश किया गया. इस बजट में वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए रक्षा बजट में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. इस बार का रक्षा बजट 7.84–7.85 लाख करोड़ रूपये तय किया गया है. जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 6.81 लाख करोड़ था. माना जा रहा है कि इस बढ़े बजट से देश की तीनों सेनाओं को आधुनिक साजोसामान खरीदने में मदद मिलेगी और चीन-पाकिस्तान के मुकाबले भारत मजबूत हो सकेगा. आज हम आपको बताते हैं कि रक्षा बजट के मामले में दुनिया के टॉप-5 देश कौन से हैं और उनमें भारत शामिल है या नहीं.
संयुक्त राज्य अमेरिका
रक्षा बजट के मामले में यूएस दुनिया में टॉप पर है. उसका सालाना सैन्य खर्च लगभग 76 लाख करोड़ रुपये है. इस पैसे को वह नए हथियारों का विकास करने, उनकी वैश्विक तैनाती और हथियारों का निर्माण करने में खर्च करता है. दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा बजट रखने वाला अमेरिका इसी श्रेष्ठता की वजह से सैन्य ताकत के मामले में दुनिया का बेताज बादशाह माना जाता है.
चीन
दुनिया का दूसरा सबसे बड़े रक्षा बजट के मामले में चीन अब दूसरे नंबर पर पहुंच चुका है. उसका सालाना सैन्य खर्च 266.85 अरब डॉलर है. इस बड़े बजट के बावजूद वह अमेरिका से काफी पीछे है. दक्षिण चीन सागर में दबदबे, ताइवान पर कब्जे और अमेरिका की सैन्य ताकत को चुनौती देना चीन के रक्षा बजट का सबसे बड़ा मकसद है. जिस पर वह पिछले कई सालों से काम कर रहा है.
रूस
रूस को भले ही दुनिया में दूसरे नंबर की सैन्य महाशक्ति माना जाता हो लेकिन उसका रक्षा बजट अमेरिका और चीन के मुकाबले काफी कम है. उसका डिफेंस बजट करीब 126 अरब डॉलर का है. जिससे वह नई सैन्य तकनीकों की खोज और हथियारों के निर्माण व तैनाती पर खर्च करता है. सीमित अर्थव्यवस्था की वजह से वह चाहकर भी अपने डिफेंस बजट को अमेरिका की तरह आगे नहीं बढ़ा सकता.
भारत
भारत दुनिया की उभरती महाशक्ति है. इसका सालाना रक्षा बजट लगभग लगभग 75 अरब डॉलर का है. चीन-पाकिस्तान के खतरे से निपटने के लिए भारत भी लगातार अपने शस्त्रागार को मजबूत कर रहा है. इसके लिए हथियार तकनीकों पर रिसर्च, शस्त्रों का निर्माण, खरीद और सैन्य तैनाती पर यह बजट खर्च किया जाता है. डिफेंस बजट के मामले में भारत चौथे नंबर पर आता है.
जो साथ चला, उसे सहारा, आंख दिखाने वाले को सबक; बांग्लादेश का फंड आधा करके भारत ने दिखा दी औकात
सऊदी अरब
रक्षा बजट के मामले में सऊदी अरब पांचवें नंबर पर आता है. उसका सालाना डिफेंस बजट करीब 74 अरब रुपये का है. इसका बड़ा हिस्सा वह दूसरों से हथियार खरीदने और उनकी तैनाती पर करता है. सऊदी अरब की आबादी और सेना बहुत छोटी है, जबकि क्षेत्र बहुत बड़ा है. ऐसे में अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए सऊदी अरब हर साल भारी मात्रा में हथियार खरीदता है. जिसके लिए उसे बड़ी मात्रा में डिफेंस बजट की जरूरत होती है.
Source link


