ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बागेश्वर धाम पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़, लिया बालाजी व पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद

छतरपुर। भारतीय महिला क्रिकेट जगत की उभरती हुई स्टार और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ मंगलवार को अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर माथा टेका और आगामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दौरे के लिए आशीर्वाद लिया।

धाम पहुंचने के बाद क्रांति गौड़ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। उन्होंने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया और उनके साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान आध्यात्मिक वातावरण में हुई बातचीत में क्रांति ने बागेश्वर धाम पर आयोजित होने जा रहे सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

वहीं बागेश्वर महाराज ने भी क्रांति गौड़ के खेल कौशल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने न सिर्फ क्रांति बल्कि उनके मेंटॉर विनय चौरसिया की भी सराहना करते हुए आगामी क्रिकेट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

क्रांति गौड़ की इस धार्मिक यात्रा को उनके प्रशंसक आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा कदम मान रहे हैं। बागेश्वर धाम में उनकी मौजूदगी के दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

वाइट – क्रांति गौड़ (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर):“ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बागेश्वर धाम आकर मुझे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिली है। बालाजी और गुरुदेव का आशीर्वाद मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here