पाकिस्तान के U-टर्न के बाद BCCI ने की ICC अध्यक्ष जय शाह की सराहना

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप बहिष्कार के फैसले से पीछे हटने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC अध्यक्ष जय शाह की खुलकर तारीफ की है।

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ICC अध्यक्ष जय शाह की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए राजी करने में जय शाह की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि BCCI की ओर से ICC और उसके सभी पदाधिकारियों को इस समाधान के लिए धन्यवाद दिया जाता है।राजीव शुक्ला ने इसे क्रिकेट के हित में लिया गया बड़ा और सकारात्मक निर्णय बताया।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट लगातार चलता रहना चाहिए और इस फैसले से T20 वर्ल्ड कप अब और भी सफल आयोजन साबित होगा।गौरतलब है कि पाकिस्तान के यू-टर्न के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तनाव कम हुआ है और क्रिकेट प्रेमियों में वर्ल्ड कप को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here