मुंबई। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स-वाइफ और मॉडल नताशा स्टेनकोविक की मोनोकिनी में नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नताशा पूल के किनारे सुकून के पल बिताती नजर आ रही हैं, जहां उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस फैंस का ध्यान खींच रहा है।
तस्वीरों में नताशा बैंगनी, नारंगी और काले रंग के एक्स्ट्रैक्ट प्रिंट वाली मोनोकिनी पहने दिखाई दे रही हैं, जो उन पर खूब जच रही है। उनका रिलैक्स्ड और बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।
गौरतलब है कि नताशा और हार्दिक पांड्या की शादी 31 मई 2020 को हुई थी, जबकि जुलाई 2024 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। अलगाव के बाद नताशा सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के जरिए चर्चा में बनी हुई हैं।


