तिरुवनंतपुरम। केरल देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने साइंस और आर्ट्स के छात्रों को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस बड़े फैसले की घोषणा केरल सरकार ने बजट 2026-27 के दौरान की।
सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ना है, ताकि फीस के कारण किसी भी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो। इस फैसले से हजारों छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा और उच्च शिक्षा के अवसर और सुलभ होंगे।
हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य प्रोफेशनल कोर्स इस योजना के दायरे में शामिल नहीं किए गए हैं। आने वाले समय में इन कोर्सों को लेकर भी समीक्षा की जा सकती है।इस फैसले को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा और दूरगामी कदम माना जा रहा है, जिससे केरल देश के अन्य राज्यों के लिए भी मिसाल बन गया है।


