नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।MCX पर चांदी 4.23 प्रतिशत गिरकर 2,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं सोना भी 0.91 प्रतिशत सस्ता होकर 1,56,631 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
बीते दिन (10 फरवरी) सोने का भाव 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि चांदी 2.61 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान और डॉलर की मजबूती का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।


