बिहार की कानून-व्यवस्था पर सियासत तेज, तेज प्रताप बोले— जिम्मेदारी सरकार की

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के बीच जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना तथा सख्त कार्रवाई करना सरकार का दायित्व है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य की कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री सम्राट चौधरी के कामकाज पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने हल्के अंदाज में कहा, “सब जवान हैं, वे भी जवान हैं, हम भी जवान हैं। सबको आगे बढ़ना चाहिए, और क्या कह सकते हैं।”इधर, प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर नीतीश कुमार सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here