पुलवामा हमले की बरसी पर पीएम मोदी ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा– हर भारतीय को उनकी हिम्मत से मिलती है ताकत

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों का साहस और समर्पण हमेशा राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “2019 में आज ही के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर नायकों को याद करते हुए, देश के प्रति उनकी भक्ति, संकल्प और सेवा सदैव हमारी स्मृतियों में बनी रहेगी। हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है।”गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले से टकरा दिया था। इस भीषण हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। घटना के बाद पूरे देश में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई थी।हमले के कुछ दिनों बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसे बालाकोट एयरस्ट्राइक के नाम से जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here