कोलंबो। ICC Men’s T20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर टूर्नामेंट इतिहास की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। लगातार तीन जीत के साथ भारत ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बना हुआ है।R. Premadasa Stadium में खेले गए मुकाबले में 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। भारत की ओर से Jasprit Bumrah, Axar Patel, Varun Chakravarthy और Hardik Pandya ने 2-2 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। Ishan Kishan ने 40 गेंदों पर 77 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान Suryakumar Yadav ने 32 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट हासिल किए।


