ढाका: बांग्लादेश के प्रमुख नेता मोहम्मद यूनुस ने सोमवार (16 फरवरी 2026) को राष्ट्र के नाम संबोधन में अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।अपने विदाई भाषण में उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को ‘सेवन सिस्टर्स’ कहकर संबोधित किया और बांग्लादेश को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का प्रमुख हब बताया।यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश भौगोलिक रूप से रणनीतिक स्थिति में है और यह नेपाल, भूटान तथा भारत के ‘सेवन सिस्टर्स’ राज्यों के लिए व्यापार, परिवहन और आर्थिक सहयोग का केंद्र बन सकता है। उन्होंने क्षेत्रीय आर्थिक अवसरों को मजबूत करने और आपसी संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।उनके इस बयान को दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक साझेदारी के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।


