बाबर आज़म को बाहर बैठाने पर उठे सवाल, शादाब खान बोले– ‘मैसेज साफ है, टीम पहले’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में चयन को लेकर एक बड़ा फैसला चर्चा का विषय बन गया है। अनुभवी बल्लेबाज़ बाबर आज़म को हालिया मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई। उनकी जगह युवा बल्लेबाज़ ख्वाजा नफे को मौका दिया गया। इस फैसले को कई क्रिकेट प्रशंसकों ने बाबर की ‘बेइज्जती’ के रूप में देखा, जिसके बाद बहस तेज हो गई।इस पूरे मामले पर पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर शादाब खान ने प्रतिक्रिया दी है।

शादाब ने स्पष्ट किया कि टीम में किसी एक खिलाड़ी से बढ़कर सामूहिक प्रदर्शन अहम है। उन्होंने कहा कि “हर खिलाड़ी के लिए मैसेज साफ है—यह टीम गेम है। कोई भी खिलाड़ी किसी फैसले को दिल पर न ले। हम सभी का लक्ष्य मैच जीतना है।”बताया जा रहा है कि टीम प्रबंधन ने यह फैसला परिस्थितियों और पिच के मिजाज को देखते हुए लिया। शादाब ने भी कहा कि कंडीशन के हिसाब से टीम संयोजन में बदलाव करना सामान्य प्रक्रिया है और यही पेशेवर क्रिकेट का हिस्सा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है और हर खिलाड़ी अपनी बारी का इंतजार करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए तैयार रहता है।गौरतलब है कि बाबर आज़म लंबे समय से पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी की रीढ़ माने जाते रहे हैं। ऐसे में उनका बाहर बैठना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बना। हालांकि टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों का कहना है कि यह फैसला रणनीतिक था, न कि किसी व्यक्तिगत कारण से।

अब देखना होगा कि आगामी मैचों में टीम संयोजन कैसा रहता है और क्या बाबर आज़म दोबारा प्लेइंग इलेवन में वापसी करते हैं। फिलहाल टीम के भीतर से यही संदेश दिया जा रहा है कि व्यक्तिगत उपलब्धियों से पहले टीम की जीत सर्वोपरि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here