North Korea strictly controls television citizens can not watch favorite tv channels

Strange Law: हर देश का अपना कानून होता है, लेकिन कई देशों में ऐसी अजीब पाबंदियां हैं जिन्हें जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. जैसे आप भारत में अपनी मर्जी से टीवी पर अपनी पसंद के कार्यक्रम या चैनल देख सकते हैं. हर देश में ऐसा नहीं है. जी हां, दुनिया में ऐसे भी देश हैं जहां पर बिना सरकार की इजाजत के आप टेलीविजन पर अपनी पसंद का कार्यक्रम भी नहीं देख सकते हैं. चलिए जानते हैं ये अजीब नियम किस देश में हैं.

किस देश में है ये नियम?
दुनियाभर में लोगों के बेडरूम में जो टीवी लगा होता है उसका रिमोट घर के सदस्यों के हाथ में होता है और वो अपनी मर्जी से चैनल बदलते हैं और अपना पसंदीदा शो देख सकते हैं. जब मन हुआ स्पोर्ट्स चैनल देख लिया और जब मन किया न्यूज चैनल लगा दिया. अब जरा सोचकर देखिए कि अगर आपके टीवी का रिमोट भी सरकार कंट्रोल करने लगे तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी. चलिए देर न करते हुए आपको बताते हैं कि वो देश कोई और नहीं, बल्कि ‘नॉर्थ कोरिया’ है. नॉर्थ कोरिया में अपनी मर्जी से टीवी देखने की भी आजादी नहीं है. इस देश में टेलीविजन कंटेंट पर भी सरकार का पहरा है. यहां के लोगों को विदेशी चैनल या इंडिपेंडेंट मीडिया देखने की इजाजत नहीं है. ये इंफॉर्मेशन कंट्रोल करने का एक तरीका है. ये तय करता है कि आम जनता बाहर की दुनिया को कितना और कैसे देखेगी.

लॉक है टेलीविजन सेट
नॉर्थ कोरिया में मिलने वाले टीवी सेट राज्य द्वारा मंजूर फ्रीक्वेंसी पाने के लिए पहले से कॉन्फिगर किए जाते हैं. जब कोई नागरिक अपने घर में लगाने के लिए टीवी खरीदता है तो उसे पहले अपनी टीवी सेट को लोकल अधिकारियों के पास रजिस्टर कराना होता है. ये टीवी आमतौर पर कुछ ही गिनती के राज्य से कंट्रोल होने वाले चैनल दिखाई देते हैं. 
यह भी पढ़ें: डरावना नहीं इतना खूबसूरत है इस देश का कब्रिस्तान, यूजर्स बोले- पता ही नहीं चल रहा पार्क है या…

Add Zee News as a Preferred Source


सरकारी विचार का टूल है टीवी
नॉर्थ कोरिया में टीवी कंटेंट को इस तरह डिजाइन किया जाता है जिससे सरकार की आईडियोलॉजी को और मजबूती मिले. यहां टीवी पर वही प्रोग्राम चलते हैं जो सरकार की तारीफों के पुल बांधते हैं. टीवी प्रोग्राम का पूरा फोकस सरकार की इमेज बनाए रखना, मिलिट्री की कामयाबी को दिखाना और सोशल वैल्यू को बढ़ावा देने पर होता है. विदेशी इवेंट्स को दिखाने पर सरकार कड़ा कंट्रोल रखती है.

यह भी पढ़ें: खौफनाक परीक्षा देते हैं इस जनजाति के लड़के? असली मर्द बनने का प्रोसेस जान कांप जाएगा कलेजा

अधिकारी करते हैं निगरानी
नॉर्थ कोरिया में विदेशी कंटेंट, खासतौर से साउथ कोरिया और पश्चिमी देशों का कंटेंट दिखने पर कड़ी सजा दी जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि यहां घरों में जाकर टेलीविजन लॉक की जांच भी की जाती हैं. ताकि ये देखा जा सके कि कहीं टीवी लॉक के साथ कुछ छेड़छाड़ तो नहीं की गई है. इंफॉर्मेशन को इतने बड़े पैमाने पर कंट्रोल करने का मकसद, पॉलिटिकल कंट्रोल और बाहरी असर को कम करना है.

Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स और सामान्य जानकारी के आधार पर बनाई गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here