रीवा: शिल्पी प्लाजा के पीछे युवक की जमकर पिटाई, बचाव में उतरी युवती, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला, वीडियो वायरल

रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिल्पी प्लाजा के पीछे रविवार देर शाम युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। मारपीट के बीच दो युवतियां बीच-बचाव करती नजर आईं। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर कहे जाने वाले शिल्पी प्लाजा के पीछे की है। जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक-युवतियां वहां खड़े थे, तभी कुछ अन्य युवक मौके पर पहुंचे और युवतियों के साथ मौजूद युवक से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवक की पिटाई शुरू कर दी गई। इस दौरान साथ मौजूद युवतियां उसे बचाने की कोशिश करती रहीं।

बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाले युवक, साथ चल रही युवती का भाई है, जो पहले भी युवक को अपनी बहन से दूर रहने की चेतावनी दे चुका था। रविवार शाम दोनों के वहां होने की सूचना मिलते ही वह दोस्तों के साथ पहुंचा और युवक की जमकर धुनाई कर दी। किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष से संपर्क किया, लेकिन दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

बाइट:पुष्पेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी, सिविल लाइंस(पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here