मुरैना/ शहर में दिनदहाड़े उस समय सनसनी फैल गई जब महाराजपुर रोड पर द्वारिकाधीश गार्डन के पास गाड़ी हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क किनारे खड़ी गाड़ी हटाने की बात पर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। इसी दौरान एक युवक ने कथित रूप से पिस्टल निकालकर लहरा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ देर तक सड़क पर तनाव की स्थिति बनी रही।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हथियार असली था या लाइसेंसी, इस बारे में भी जांच की जा रही है।


