Arjun Kapoor Revealed That When He Will Marry With Malaika Arora In An Media Interaction Relationship | मलाइका से शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात

मलाइका से शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात



अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें लगातार मीडिया में आ रही हैं. कहा जा रहा है कि इसी साल दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे. दोनों की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी. हाल ही में अर्जुन कपूर मीडिया के सामने आए, जहां उनसे मलाइका संग घर बसाने का सवाल पूछा गया, जिस पर अर्जुन ने कुछ ऐसा जवाब दिया.

अप्रैल में होने वाली है शादी

हाल ही में अर्जुन जब मीडिया से मुखातिब हुए तो उनसे मलाइका से शादी को लेकर सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा कि, ‘जब सही समय आएगा, आपको पता चल जाएगा.’ रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अर्जुन इसी साल अप्रैल के महीने में शादी कर सकते हैं. सूत्र तो यहां तक बता रहे हैं कि दोनों ने चर्च में शादी करने तक का फैसला ले लिया है.

पानीपतमें आएंगे नजर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अर्जुन कपूर जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सैनन नजर आने वाली हैं. जबकि इस फिल्म में संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे. हाल के दिनों में इस फिल्म से जुड़ी कई सारी जानकारी सामने आई है, जो कि बेहद खास है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here