बैतूल। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने पुलिस हिरासत के दौरान आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे बचाया और तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डायल 112 पर एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उनकी 10 वर्षीय बेटी के साथ अनुचित कृत्य कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, कमरे का दरवाजा खुलवाकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
थाने में बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज किए गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब भी उसकी मां घर पर नहीं रहती थी, आरोपी उसके साथ गलत व्यवहार करता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। बच्ची ने यह भी बताया कि पूर्व में उसने इस बारे में मां को अवगत कराया था, जिसके बाद आरोपी ने मारपीट और धमकी दी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत के दौरान आरोपी ने लॉकअप में कंबल का सहारा लेकर फांसी लगाने का प्रयास किया। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। आवश्यकता पड़ने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा सकता है।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया। फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2), 64(2)(द्घ), 64(2)(द्व), 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 5(रु)/6, 5(रू)/6, 5(हृ)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस द्वारा प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने जानकारी दी कि मुलताई थाना क्षेत्र से डायल 112 पर एक महिला की शिकायत प्राप्त हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उनकी 10 वर्षीय बेटी के साथ अनुचित व्यवहार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस दल तत्काल संबंधित गांव पहुंचा और बच्ची तथा उसकी मां को सुरक्षित थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की।
प्राथमिक जांच के बाद देर रात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया। बयान के दौरान बच्ची ने बताया कि उसके साथ पिछले कुछ समय से गलत कृत्य किए जा रहे थे।पुलिस के अनुसार, हिरासत में रहते हुए आरोपी ने लॉकअप में कंबल का उपयोग कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते स्थिति पर ध्यान देते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में आरोपी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पूरे मामले की जांच प्रक्रिया चल रही है।


