बच्चों को चॉकलेट देना फेरीवालों को पड़ गया मंहगा, बच्चा चोरी के शक में जमकर कर दी पिटाई

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों ने एक बार फिर इंसानियत को कठघरे में खड़ा कर दिया। बच्चा चोरी के शक में नगरवासियों ने दो फेरीवालों की जमकर पिटाई कर दी,,घटना वारासिवनी के वार्ड नं 09 अयोध्या बस्ती की है,,,घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लोगो को समझाइश दी और दोनों फेरीवालों को थाने लेजाकर उनसे पूछताछ कर दस्तावेजों की जांच की जा रही है,

नगर के वार्ड नं 09 अयोध्या बस्ती मे उस वक्त हड़कपम मच गया जब फेरी वाले सामान बेचने आए दो लोगों ने बच्चों को चॉकलेट देने का प्रयास किया लेकिन भीड ने बच्चा चोरी के शक पर उनकी ही धुनाई कर दी,,, जब गोदिंया निवासी गौरव जमरे अपने अन्य साथ यूपी निवासी अवश्य सिलाम गली मोहल्ले मे आवाज लगाकर मोहल्ले में सामान बेचने निकले थे लेकिन वर्तमान समय मे सोशल मीडिया मे चल रहे बच्चा चोरी गेंग जैसी घटना का भ्रम आम नागरिक तक इस तरह पहूॅच गया कि छोटी सी गतिविधियॉ मे भी तुरंत एक्शन आमजन मानस ले रहे है,

चुकि पूर्व मे नगर निरिक्षक नें इस मामले को स्पष्ट करते हूए कहा था कि किसी भी प्रकार की कोई बच्चा चोरी जैसा गैंग वारासिवनी मे नही घुम रहे है और अगर कोई संदिग्ध दिखता भी है तो वे तत्काल थाने के नबंर मे सूचनार्थ कर सकते है। लेकिन आमजनमानस इतनी दहश्त मे है कि तत्काल ही हिसाब करने मे तुला हुआ है,

खैर भीड ने समझदारी भी दिखाई और सूचना पूलिस को सूचना भी दी , दोनो ही लोग पुलिस हिरासत मे है और उनकी दस्तावेज के आधार पर पहचान की जा रही है साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वास्तविक मे यह एक फेरी वाले ही है या फिर किसी गिरोह के सदस्य,

बाइट 01–पवन यादव उपनिरीक्षक वारासिवनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here