मसूरी में सजी कुलदीप यादव की शादी की महफ़िल, बागेश्वर महाराज पहुंचे; नवदंपति को दिया आशीर्वाद

मसूरी। उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर Kuldeep Yadav की शादी समारोह की धूम देखने को मिली। इस खास मौके पर बागेश्वर महाराज भी समारोह में शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

शादी समारोह के दौरान बागेश्वर महाराज ने कुलदीप यादव को भगवान बालाजी की पवित्र पटकी पहनाई और उनका चित्र भेंट करते हुए दंपति के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनका जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से भरा रहे।

समारोह में मौजूद परिवारजनों और मेहमानों ने भी बागेश्वर महाराज का स्वागत किया। उन्होंने कुलदीप यादव के माता-पिता और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भी शुभकामनाएं दीं। महाराज के आगमन से शादी समारोह का माहौल और भी आध्यात्मिक और खास हो गया।

बताया जा रहा है कि मसूरी में आयोजित इस विवाह समारोह में क्रिकेट और सामाजिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। कुलदीप यादव की शादी को लेकर प्रशंसकों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर समारोह की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here