शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र अंतर्गत खेराघाट डीसी कार्यालय में बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। यहां ईओडब्ल्यू ग्वालियर की टीम ने कार्रवाई करते हुए कम्प्यूटर ऑपरेटर पवन को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
दरअसल फरियादी प्रताप सिंह रावत के पिता द्वारा दो ट्रांसफार्मर रखवाए गए थे, जिनसे विद्युत कनेक्शन लेने के लिए खेराघाट डीसी में पदस्थ जेई सुजीत मिश्रा ने पहले 44 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बताया जा रहा है कि फरियादी ने 44 हजार रुपये दे भी दिए थे, लेकिन इसके बाद जेई ने फिर से 30 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग कर दी।
इसकी शिकायत फरियादी ने ईओडब्ल्यू ग्वालियर से की। शिकायत के आधार पर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कम्प्यूटर ऑपरेटर पवन को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम मामले की आगे की जांच कर रही है।
बाइट: अनिल कुशवाहा – निरीक्षक, ईओडब्ल्यू ग्वालियर।


