सीहोर में मंत्री प्रहलाद पटेल ने संभाली सफाई की कमान, नर्मदा-गुंजारी संगम पर खुद उतरे मैदान में

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्वच्छता अभियान के तहत एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जहां प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल खुद नर्मदा-गुंजारी संगम पर सफाई करते नजर आए।

सीहोर के नर्मदा-गुंजारी संगम पर चल रहे सफाई अभियान के दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल ने खुद मौके पर पहुंचकर श्रमदान किया। उन्होंने फावड़ा उठाकर थोड़ी खुदाई भी की और सफाई कार्य में हिस्सा लिया।हालांकि मौके पर जेसीबी मशीनों से भी सफाई और खुदाई का काम लगातार जारी रहा।

मंत्री के साथ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।इस दौरान मंत्री ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने की बात कही और लोगों से अपील की कि वे भी अपने आसपास सफाई बनाए रखने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here