किसान के खेत में लगी आग, मंत्री दिलीप अहिरवार खुद बुझाने दौड़े

छतरपुर: जिले के चंदला विधानसभा क्षेत्र के धावा तिगैला में एक किसान के खेत में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए एक महिला ने क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री दिलीप अहिरवार से मदद की गुहार लगाई।

बताया जा रहा है कि मंत्री दिलीप अहिरवार सरवई में रामनवमी शोभायात्रा से चंदला की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में महिला की आवाज सुनकर वे तुरंत मौके पर पहुंचे। बिना देरी किए मंत्री खुद ही आग बुझाने में जुट गए और अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।

मंत्री की तत्परता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। उन्होंने पीड़ित महिला को फसल नुकसान में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंत्री दिलीप अहिरवार खुद आग बुझाते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here