नई दिल्ली:भारत को रूस से अत्याधुनिक S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम की चौथी यूनिट जल्द मिलने जा रही है। करीब तीन साल की देरी के बाद अब इसकी डिलीवरी पूरी तरह तैयार बताई जा रही है।
दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते इस सिस्टम की आपूर्ति में लगातार बाधा आ रही थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने के बाद डिलीवरी प्रक्रिया तेज हो गई है।रिपोर्ट के अनुसार, चौथा S-400 सिस्टम इस साल मई या जून तक भारत पहुंच सकता है, जबकि पांचवां सिस्टम साल के अंत तक मिलने की संभावना है।
यह अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और ड्रोन को लंबी दूरी से ही नष्ट करने में सक्षम है। आधुनिक युद्धों में ड्रोन और हवाई हमलों के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत अपनी हवाई सुरक्षा को लगातार मजबूत कर रहा है।डिलीवरी पूरी होने के बाद भारत पांच और S-400 यूनिट खरीदने की योजना बना रहा है, जिससे देश की एयर डिफेंस क्षमता और अधिक सशक्त होगी।


