उज्जैन में मेले में अश्लील डांस पर बवाल—पुलिस का लाठीचार्ज, मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां तराना जनपद के सामानेरा स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर में आयोजित कालीसिंध महोत्सव मेले में अश्लील डांस को लेकर जमकर हंगामा हो गया। वायरल वीडियो के बाद मामला गरमा गया और हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, सामानेरा गांव में चल रहे कालीसिंध महोत्सव मेले के दौरान मंच पर अश्लील डांस का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और जैसे ही इसका वीडियो सामने आया, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

भीड़ को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन जब लोग नहीं माने और हुड़दंग बढ़ने लगा तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा, जिससे मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here