पन्ना में सकरिया हवाई पट्टी के पास भीषण आग, बुझाने के दौरान फायरमैन घायल

नेशनल हाईवे-39 पर सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पन्ना की सकरिया हवाई पट्टी के पास अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार आसमान तक छा गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग बुझाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।

दमकल कर्मी 30 वर्षीय रविंद्र प्रताप सिंह आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड वाहन पर चढ़े हुए थे। तभी तेज लपटों के झोंके से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े, जिससे उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद साथी कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल फायरमैन को तुरंत फायर ब्रिगेड वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान चालक जितेंद्र यादव, उत्तम सोनकर और प्रमोद रैकवार ने अहम भूमिका निभाई।फिलहाल रविंद्र प्रताप सिंह का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं स्थानीय लोग घायल फायरमैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बाइट:रविंद्र प्रताप सिंह – घायल फायरमैन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here