मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरी गांव में एक दर्दनाक हादसे में किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। खेत से गेहूं की फसल खलिहान ले जाते समय अचानक आग लगने से लाखों रुपये की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।
जानकारी के अनुसार, किसान अपनी कटी हुई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर खेत से खलिहान ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रॉली हाईटेंशन बिजली के तारों के संपर्क में आ गई, जिससे चिंगारी निकली और देखते ही देखते ट्रॉली में लदी फसल में आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी ट्रॉली में रखी फसल जलकर राख हो गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते ट्रैक्टर को अलग कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।इस हादसे में किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, वहीं बिजली विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे


