नौगांव में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर, मौके पर दर्दनाक मौत

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में आर्मी कैंट के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां सलेहा निवासी ट्रक ड्राइवर की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर वेयरहाउस के पास सीमेंट उतारने के लिए ट्रक के ऊपर चढ़कर तिरपाल खोल रहा था।

इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से उसे तेज करंट लग गया। करंट इतना तेज था कि ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि ट्रक केजीएस सीमेंट सतना से नौगांव आया हुआ था और सामान उतारने की प्रक्रिया चल रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।बाइट:सीएसपी अरुण सोनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here