छतरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, घर में घुसकर वारदात; आरोपी फरार, परिवार को मिल रहीं धमकियां

छतरपुर जिले के गोयरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल को आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, वहीं पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिलने की बात भी सामने आई है, जिससे परिवार दहशत में है।मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

वाइट – एसडीओपी नवीन दुबे:एसडीओपी Naveen Dubey ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here