ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी: ‘दखल दिया तो समुद्र में दफना देंगे’, होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। अली खामेनेई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए तीखे बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि होर्मुज क्षेत्र में किसी भी तरह की बाहरी दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि ऐसा हुआ तो दुश्मनों को “समुद्र की गहराई में दफना दिया जाएगा।”खामेनेई ने अपने बयान में अमेरिका पर निशाना साधते हुए उसे “ग्रेट शैतान” बताया और कहा कि अब उसकी मनमानी नहीं चलेगी।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक गतिविधियों को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने साफ कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी प्रकार की नाकाबंदी या दबाव को ईरान स्वीकार नहीं करेगा। यदि हालात बिगड़ते हैं तो यह क्षेत्र वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए भी बड़ा संकट बन सकता है, क्योंकि दुनिया के बड़े हिस्से का तेल परिवहन इसी मार्ग से होता है।

इस बयान को अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते टकराव के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप या अमेरिकी प्रशासन की ओर से इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के तीखे बयान क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस घटनाक्रम पर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here