महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अधिक मास की पारंपरिक रस्म को निभाते हुए एक परिवार ने अपने दामाद को अनोखा और बेहद खास उपहार दिया। परिवार ने दामाद के सम्मान में करीब 1.5 किलो चांदी से बनी विशेष “कोल्हापुरी चप्पल” तैयार करवाई, जिसकी अब पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में अधिक मास के दौरान दामाद को विशेष उपहार देने की परंपरा है। इसी परंपरा को खास बनाने के लिए परिवार ने पारंपरिक कोल्हापुरी चप्पल को चांदी में तैयार कराया। महंगी होती चांदी के बीच इस अनोखे गिफ्ट की कीमत भी काफी बताई जा रही है।चप्पल को स्थानीय कारीगरों ने पारंपरिक डिजाइन में तैयार किया है, जिसमें कोल्हापुर की सांस्कृतिक झलक साफ दिखाई देती है। जैसे ही इस चांदी की चप्पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।कई लोग इसे परंपरा और सम्मान का प्रतीक बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे शाही अंदाज में निभाई गई रस्म कह रहे हैं। फिलहाल यह अनोखा गिफ्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


