Devoleena Bhattarcharjee In Tension Ask Fans To Hlep | टीवी की ‘गोपी बहू’ देवोलीना भट्टाचार्जी फंसी परेशानी में, मांग रही हैं मदद

टीवी की 'गोपी बहू' देवोलीना भट्टाचार्जी फंसी परेशानी में, मांग रही हैं मदद



साथ निभाना साथिया फेम गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी पिछले दिनों अचानक सुर्खियों में आ गई थी जब उनसे मुंबई के एक हिरा व्यापारी के मर्डर के मामले में पुलिस ने पूछताछ की थी. लेकिन बाद में उनके खिलाफ कुछ भी साबित नहीं होने पर उन्हें छोड़ दिया गया था. अब देवोलीना एक बार फिर से सुर्खियों में हैं.

दरअसल देवोलीना इस वक्त काफी परेशान हैं और उनकी परेशानी की वजह देवोलीना के सोशल मीडिया एकाउंट्स हैं. देवोलीना अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ भी रिपोस्ट नहीं कर पा रही हैं। इसके साथ ही ट्विटर एकाउंट से उनके फैन्स भी अपने आप कम होते जा रहे हैं। अब देवोलीना ने अपने फैंस से मदद की अपील की है.


देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा “मुझे नहीं पता लेकिन पिछले काफी दिनों से मेरा इंस्टाग्राम एकाउंट बहुत अजीब बर्ताव कर रहा है. मैं कुछ भी रीपोस्ट नहीं कर पा रही हूं. मेरे फॉलोवर्स भी कम होते जा रहे हैं. कुछ फैंस शिकायत कर रहे हैं कि वो अपने आप मेरे एकाउंट से अनफ़ॉलो हो गए. मुझे मदद चाहिए @instagram #Instagram #pleasehelp”.

टीवी की यह चहेती बहू अपने संस्कारी इमेज से इतर रियल लाइफ में इस हॉट अवतार में नजर आती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here