ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला: ‘संविधान बड़ा या बंदूक की ताकत, यह देश देखेगा’

ममता बनर्जी ने लोगों और टीएमसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल्याणी एक्सप्रेस सेतु निर्माण के दौरान जिन 43 परिवारों के घर प्रभावित हुए थे, उनके पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने नए घर बनवाए थे, लेकिन अब वहां लूटपाट, तोड़फोड़ और सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है।

ममता बनर्जी ने कहा कि “जब आप दिल्ली की सत्ता से बाहर होंगे, तब आपको अपने कर्मों का परिणाम भुगतना पड़ेगा। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं।” उन्होंने न्यायपालिका से भी अपील करते हुए कहा कि अदालतें कानून की सच्ची रक्षक हैं और उन्हें संविधान की रक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि वह “राज्य के आतंकवाद” के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी और देश देखेगा कि ज्यादा ताकत संविधान में है या बंदूक की नोक में।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here