कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने NEET पेपर लीक मामले में आत्महत्या करने वाले छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए केंद्र सरकार और परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।राहुल गांधी ने लिखा कि प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि देश की टूटी और भ्रष्ट परीक्षा प्रणाली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं लाखों छात्रों के सपनों और परिवारों की उम्मीदों को तोड़ रही हैं।उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “जिन्होंने परीक्षा प्रणाली को माफियाओं के हवाले कर दिया और आज भी अपनी कुर्सी से चिपके हैं, मोदी-प्रधान की जोड़ी इस परिवार के सामने जवाबदेह है।”राहुल गांधी ने यह भी कहा कि देश के युवा लगातार पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य के दबाव में जी रहे हैं, ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों को मानसिक रूप से तोड़ रही हैं।


