आधा दर्जन गाँव मे मक्खियों ने मचा दी दहशत….मक्खियों से मुक्ति पाने ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर दफ्तर मे लगाई हाजरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का आधा दर्ज गाँव एक ऐसी गंभीर समस्या से गुजर रही है…जिसके बारे मे आप नहीं सकते….ये ऐसी समस्या है…जिससे गाँव के लोग न ठीक से खा सकते और न ही चैन से सो सकते है….इस समस्या का आतंक इनती की लोग अब इसकी शिकायत लेकर जिला कलेक्टर से हाजिरी भी लगा चूके है…लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है…ऐसे मे गाँव के लोग एक बड़ी बैठक कर कार्यवाही करने की रणनीति बना रहे है।

जी हा छत्तीसगढ़ का ये वो जिला है जो इन दिनों मक्खियों से इतने दहशत मे हैं…की ग्रामीणों न ठीक से खा सकते है और न ही चैन की नीद सो सकते है…दरअसल धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के वनांचल क्षेत्र के कई गांव इन दिनों एक ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं…जिसने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है…घर हो या आंगन, रसोई हो हर जगह सिर्फ मक्खियों का कब्जा नजर आ रहा है….

ग्रामीणों का आरोप है…कि गांव में संचालित एक बड़े पोल्ट्री फार्म की लापरवाही के कारण यह स्थिति पैदा हुई है….हालात इतने खराब हैं…कि लोग चैन से खाना तक नहीं खा पा रहे हैं…और बच्चों में बीमारी फैलने का डर सता रहा है…घर की रसोई में रखा खाना…आंगन में खेलते बच्चे…और दिनभर भिनभिनाती मक्खियों के झुंड…मगरलोड विकासखंड के बिरझूली, कुसुमखुटा, बोदलबाहरा, कमारिनमुड़ा, पेंड्रा और आलेखुंटा समेत कई गांवों में इन दिनों यही तस्वीर देखने को मिल रही है….ग्रामीणों का कहना है…कि सुबह से लेकर देर रात तक मक्खियां बड़ी संख्या में घरों में घुस जाती हैं….भोजन पर बैठती हैं…बच्चों को परेशान करती हैं…और कई बार डंक भी मारती हैं…इसके कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है…..।

वही ग्रामीण इस समस्या के लिए गांव में संचालित हेचरी ओर पोल्ट्री फार्म को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं…करीब दस एकड़ क्षेत्र में फैले इस पोल्ट्री फार्म में हजारों की संख्या में मुर्गियों का पालन किया जाता है….ग्रामीणों का आरोप है…कि यहां मुर्गियों के अपशिष्ट और कचरे के उचित निपटान की व्यवस्था नहीं है…सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में मक्खियां पैदा हो रही हैं…और आसपास के गांवों तक फैल रही हैं

ग्रामीणों का कहना है…कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया..सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है….ग्रामीण बताते हैं कि खाना बनाते समय मक्खियों को हटाना मुश्किल हो जाता है..खाने की थाली पर लगातार मक्खियां बैठती रहती हैं दिनभर घरों में भिनभिनाहट के कारण लोगों का चैन और सुकून भी छिन गया है….लोगों को डर है कि यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो डायरिया, टायफाइड और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

वही मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है…ग्रामीणों की शिकायत और लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए कलेक्टर ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है…कलेक्टर ने जांच टीम गठित कर पोल्ट्री फार्म और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं….जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।

बहरहाल अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हुई हैं…लोग उम्मीद कर रहे हैं…कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी और गांवों को मक्खियों के इस आतंक से राहत मिलेगी…क्योंकि सवाल सिर्फ असुविधा का नहीं बल्कि हजारों ग्रामीणों के स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन का है……।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here