राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर उठे सवाल, नरेश ज्ञानचंदानी की चेतावनी हुई चर्चाओं में

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पार्टी जहां अपने विधायकों को एकजुट रखने और संभावित क्रॉस वोटिंग से बचाने के लिए रिसॉर्ट पॉलिटिक्स का सहारा ले रही थी, वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने पहले ही उम्मीदवार चयन को लेकर गंभीर आपत्ति जताई थी।

ज्ञानचंदानी ने सोशल मीडिया और पार्टी नेतृत्व के समक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को टैग करते हुए दावा किया था कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा उम्मीदवार के चयन में बड़ी चूक हो रही है। उन्होंने संकेत दिए थे कि गलत राजनीतिक आकलन का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।

अब जब राज्यसभा चुनाव में मतदान की नौबत आए बिना ही भाजपा ने तीसरी सीट भी अपने खाते में कर ली है, तो कांग्रेस के भीतर उम्मीदवार चयन और रणनीति को लेकर बहस तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि पार्टी नेतृत्व ने समय रहते स्थानीय नेताओं की राय और चेतावनियों पर ध्यान दिया होता, तो स्थिति कुछ अलग हो सकती थी।

राज्यसभा चुनाव के इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस संगठन और नेतृत्व की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं, जबकि भाजपा इसे अपनी राजनीतिक बढ़त और कांग्रेस की रणनीतिक विफलता के रूप में पेश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here