मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस की शिकायत, चुनाव आयोग ले रहा कानूनी राय

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार Meenakshi Natarajan के नामांकन पत्र को निरस्त किए जाने के मामले में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। मामले को लेकर आयोग ने फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार किया है।सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग नामांकन निरस्त किए जाने से संबंधित सभी नियमों और प्रक्रियाओं का परीक्षण कर रहा है।

साथ ही मामले में कानूनी विशेषज्ञों से भी सलाह ली जा रही है, ताकि नियमों के अनुरूप नामांकन रद्द किए जाने के कारणों और प्रक्रिया पर स्पष्ट जवाब दिया जा सके।इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर चुनाव आयोग के आधिकारिक रुख और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here