मालदीव की मदद को आगे आया भारत, भेजीं 20 हजार मीजल्स वैक्सीन डोज और 3 टन मेडिकल सप्लाई

भारत ने एक बार फिर अपने पड़ोसी देश मालदीव की सहायता के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। खसरा (मीजल्स) संक्रमण के बढ़ते मामलों से जूझ रहे मालदीव को भारत ने 20,000 मीजल्स वैक्सीन डोज भेजी हैं। इसके साथ ही माले सरकार की मदद के लिए तीन टन अतिरिक्त मेडिकल सप्लाई भी उपलब्ध कराई गई है।विदेश मंत्रालय के अनुसार यह सहायता समय पर भेजी गई है, जिससे मालदीव को खसरे के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। भारत की यह पहल पड़ोसी देशों के साथ सहयोग और मानवीय सहायता की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here