धार्मिक मंच पर फिर बार बालाओं ने लगाए ठुमके – Bundelkhand News


Bar Girls again dance on the religious stage, धार्मिक मंच पर फिर बार बालाओं ने लगाए ठुमके

झाँसी के मऊरानीपुर में एक बार फिर जल विहार महोत्सव के मंच पर स्वीट नाईट के नाम पर बार बालाओं का यह अश्लील डांस हुआ। देर रात से शुरू हुआ यह कार्यक्रम सुबह तक चलता रहा।

मऊरानीपुर नगर पालिका के लाखों रूपये खर्च कर लोगों के मनोरंजन के लिए स्वीट नाइट नाम से यह व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में मऊरानीपुर नगर पालिका के अध्यक्ष हरिशचन्द्र आर्य के साथ समाजवादी पार्टी से राज्य सभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव  ने अश्लील डांस कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया था।

बार बालाओं का फूहड़ डांस भी पूरी रात कराया गया। बेहद अश्लील और भड़काऊ अंदाज में देर रात तक बार बालाएं डांस करती रही। इतना ही नहीं कार्यक्रम में पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे और कार्यक्रम का भरपूर मजा लिया।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here