जयवर्धन सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला, NTA और जमीन घोटाले के मुद्दे पर सरकार को घेरा

राघौगढ़ विधायक और गुना कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने गुना में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में कथित संस्थागत भ्रष्टाचार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार से जुड़े कथित जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर सरकार को घेरा। जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली को निजी कंपनियों के हवाले कर करीब 20 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सरकार से जवाब देने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here