लखनऊ के चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार सुबह करीब 6 बजे चिनहट क्षेत्र स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटें करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं।जानकारी के अनुसार, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने कोल्ड स्टोरेज से धुआं उठता देखा और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं, तब तक आग ने पूरे कोल्ड स्टोरेज को अपनी चपेट में ले लिया था।मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में राजधानी में लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here