डॉक्टर्स डे पर डिप्टी सीएम का बड़ा संदेश, डॉक्टरों की सेवा और समर्पण को किया सलाम, डॉक्टर्स डे पर दी शुभकामनाएं

रीवा: आज पूरे देश में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है, यह दिन उन सभी चिकित्सकों को समर्पित है जो दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। डॉक्टर न केवल बीमारियों का इलाज करते हैं, बल्कि मुश्किल समय में लोगों को नई जिंदगी और नई उम्मीद भी देते हैं। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, सेवा और मानवता के प्रति योगदान की सराहना की। वी ओ 01…….उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज के ऐसे योद्धा हैं जो हर परिस्थिति में लोगों की जान बचाने का काम करते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण हैं, और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सरकार निरंतर प्रयासरत है। डॉक्टर्स डे उन चिकित्सकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर देता है, जो दिन-रात अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अनगिनत लोगों की जान बचाते हैं।बाइट: राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री मध्यप्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here