इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। वही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके बच्चे का खतना कर उसका धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ मोहम्मद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की पहचान से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है,
दरअसल इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने कथित लव जिहाद के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल उर्फ मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता मूल रूप से lपश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में काम करने के दौरान उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए। बाद में असली नाम और पहचान का पता चलने पर विवाद हुआ। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। तो वही पीड़िता को जब एक बच्चा हुआ तो आरोपी ने बच्चे का खतना कर उसका और पीड़िता को अपना धर्म बदलने को लेकर विवाद किया , और इस विवाद के चलते वह दिल्ली चले गई लेकिन वहां भी पहुंचकर उसने पीड़िता से विवाद कर धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव बनाया और उसके बाद पीड़िता इंदौर आ गई और पूरे मामले को पुलिस को शिकायत कर दी ,
शिकायत के आधार पर बाणगंगा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के पास से मिले पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह किसी अन्य युवती के साथ भी धोखाधड़ी तो नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट – सियाराम गुर्जर , थाना प्रभारी , थाना बाणगंगा , इंदौर


