मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया स्थित जमुनिया में 36 वर्षीय कैलाश प्रजापति का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक मूल रूप से छतरपुर का रहने वाला था और अपने साले के बेटे की शादी में शामिल होने मड़ला आया था।परिजनों के अनुसार, शादी समारोह के दौरान कैलाश की पत्नी ने एक रिश्तेदार के साथ फोटो खिंचवाई थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। परिवार के लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन बताया जा रहा है कि कैलाश इस घटना से मानसिक रूप से बेहद आहत था।रात में वह शौच जाने का कहकर घर से निकला और टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र पहुंच गया, जहां उसने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अगले दिन चरवाहों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


