तेज बारिश ने खोली शहर की पोल: सड़कों पर भरा पानी, यातायात हुआ प्रभावित

आगर मालवा जिले में मंगलवार शाम तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। आगर शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आगर मालवा जिले में तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि कुछ ही देर की बारिश में बड़ौद रोड चौराहा, कम्पनी गार्डन के समीप और अन्य निचले इलाकों में सड़क पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ। सड़कों पर पानी भरने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहन पानी में धीरे-धीरे चलते नजर आए, जबकि राहगीरों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन जल निकासी की व्यवस्था में अब तक सुधार नहीं हुआ है।

बाइट – राजेन्द्र सोनी, स्थानीय रहवासी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here